जब ऑटो में सब हँसे… और उसी दिन से ज़िंदगी बदल गई

Back to Home

जब ऑटो में सब हँसे… और उसी दिन से ज़िंदगी बदल गई

जब ऑटो में सब हँसे… और उसी दिन से गोलू की ज़िंदगी बदल गई

उस दिन गर्मी बहुत थी।

गोलू जल्दी-जल्दी सड़क किनारे खड़े ऑटो की तरफ बढ़ा। ऑफिस के लिए पहले ही देर हो चुकी थी।

ऑटो में दो लोग पहले से बैठे थे।
गोलू जैसे ही अंदर बैठा, उनमें से किसी ने ऑटो वाले से बोला भैया किसी पतले को बैठा दीजिए यहाँ।

ऑटो में बैठे बाकी लोग भी मुस्कुरा रहे थे।
गोलू ने सिर नीचे कर लिया… जैसे कुछ सुना ही नहीं।
लेकिन सच बात तो ये है — उस वक्त ऐसा उसे लगा जैसे किसी ने सबके सामने उसकी बेइज्जती कर दी हो।

फिर गोलू उस ऑटो से उतर गया और उस ऑटो में नहीं बैठा दूसरे ऑटो में बैठा , गोलू ने अपने आपको देखा तो लगा सच में उसका वजन ज्यादा है ।
पूरा रास्ता मैं खिड़की के बाहर देखता रहा और सोचता रहा क्या करूं।
उस दिन पहली बार उसे अपने वजन से ज्यादा…
अपनी टूटी हुई हिम्मत भारी लगी।

रात को घर आया।
फोन साइड में रखा।
खाना सामने था… लेकिन भूख नहीं थी।
वह आईने के सामने खड़ा हुआ।
कुछ सेकंड खुद को देखता रहा।
फिर धीरे से खुद से पूछा:

“उसने सोचा क्या मैं सच में ऐसा ही रहना चाहता हूँ?”

उस रात उसने कोई बड़ी कसम नहीं खाई।
बस एक छोटा फैसला लिया—

“कल से मैं खुद के लिए बदलूँगा।”

अगली सुबह अलार्म 5 बजे बजा।
मन बोला — “सो जा।”
लेकिन दिल बोला — “अगर आज हार गया, तो जिंदगीभर हारता रहेगा।”

वह उठ गया।

पहले दिन सिर्फ 12 मिनट चला।
सांस फूल गई।
पैर दर्द करने लगे।

लेकिन उस दिन वह रुका नहीं।

धीरे-धीरे उसकी आदतें बदलने लगीं:

रात की बेवजह खाने की आदत खत्म
कोल्ड ड्रिंक बंद
रोज़ थोड़ा चलना
फिर हल्की एक्सरसाइज़

वजन धीरे कम हो रहा था…
लेकिन उससे तेज़ उसकी सोच बदल रही थी।

अब वह लोगों से छिपता नहीं था।
वह खुद को बनाने में बिज़ी था।

6 महीने बाद…

एक दिन वही ऑटो स्टैंड सामने था।
वह वहाँ से गुज़रा।
इस बार किसी ने हँसकर नहीं देखा।

क्योंकि इस बार वह सिर्फ पतला नहीं हुआ था…
अंदर _से_ मजबूत भी हो चुका था।

तब समझ आया—

लोगों के शब्द इंसान को तोड़ भी सकते हैं…
और वही शब्द उसे नया बना भी सकते हैं।

उस दिन ऑटो में लोगों ने उसका मज़ाक उड़ाया था।
आज वह उसी घटना को अपनी सबसे बड़ी motivation मानता है।

सीख
बदलाव शर्म से नहीं, फैसले से शुरू होता है।
धीरे चलना गलत नहीं… रुक जाना गलत है।
दुनिया पहले हँसेगी, फिर पूछेगी — “तुमने किया कैसे?”

और याद रखना:
“जिस दिन तुमने खुद पर काम करना शुरू कर दिया,
उसी दिन से लोगों की राय छोटी पड़ जाती है "