Rohan एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। ऑफिस में उसकी पहचान एक मेहनती कर्मचारी से ज़्यादा “बहुत बातें करने वाले लड़के” की थी। वह कभी कभी ही काम के प्रति गंभीर(seriouse) होता था ।
काम के बीच चाय, हँसी-मज़ाक और इधर-उधर की बातें करना उसे अच्छा लगता था। उसे लगता था कि जिंदगी ऐसे ही आराम से निकल जाएगी।
एक दिन लंच ब्रेक में वह अपने दोस्तों के साथ बैठा मज़ाक कर रहा था। तभी उसके सीनियर वहाँ आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा—
“Rohan बातें करना गलत नहीं है, लेकिन अगर तुम इतना समय कुछ पढ़ने और सीखने में लगाओगे, तो वही चीज़ जिंदगी भर काम आएगी। ये जो तुम समय बर्बाद कर रहे हो फिर नहीं आएगा”
ये बात सुनकर सब फिर हँसने लगे, लेकिन Rohan चुप हो गया।
पहली बार किसी की बात उसके दिल तक पहुँची थी।
उस रात वह देर तक जागता रहा। उसने सोचा—
“क्या सच में मैं अपना समय बर्बाद कर रहा हूँ?
क्या कुछ साल बाद भी मैं यहीं खड़ा रहूँगा?”
अगले दिन से उसने खुद को बदलना शुरू किया।
जब दूसरे लोग खाली समय में गॉसिप करते, तब Rohan नई चीज़ें सीखता।
उसने communication skills सुधारीं, online courses किए, किताबें पढ़ीं और अपने काम को गहराई से समझना शुरू किया।
शुरुआत आसान नहीं थी। कई बार दोस्तों ने मज़ाक उड़ाया—
“अब तो बड़ा आदमी बनेगा!”
लेकिन इस बार वह मुस्कुरा देता था।
क्योंकि अब उसका लक्ष्य बदल चुका था।
कुछ महीनों बाद ऑफिस में एक बड़ा प्रोजेक्ट आया।
इस बार सबकी नज़रें Rohan पर थीं। उसने अपने सीखे हुए ज्ञान और मेहनत से प्रोजेक्ट शानदार तरीके से पूरा किया।
उसी सीनियर ने पूरी टीम के सामने कहा—
“देखो, समय का सही उपयोग इंसान की पहचान बदल देता है।”
उस दिन Rohan को सिर्फ तारीफ़ नहीं मिली, बल्कि आत्मविश्वास भी मिला।
उसे समझ आ गया था कि—
“जो इंसान आज सीखने में समय लगाता है,और समय का सदउपयोग वही कल सबसे आगे निकलता है।”
बातें कुछ समय के लिए खुशी देती हैं,
लेकिन सीखना पूरी जिंदगी बदल देता है।
समय सबसे बड़ी पूँजी है।
बदलाव एक दिन में नहीं आता, लेकिन एक निर्णय जिंदगी बदल सकता है।
“खुद को इतना बेहतर बनाओ कि लोग तुम्हारी बातों नहीं, तुम्हारी काबिलियत की चर्चा करें।”